मऊ: रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसी के तहत आज मऊ से लखनऊ के लिए ट्रेन चलाने का काम किया गया है. सिन्हा ने मऊ लखनऊ इन्टरसिटी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
उन्होंने कहा कि जिले के लोग प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक पहुंचने के लिए आये दिन ट्रेन चलाने की मांग करते थे जिसे देखते हुए यह ट्रेन चलायी गयी है. वहीं दूसरी तरफ वाराणसी मंडल के 60 स्टेशनों पर वाईफाई की सुविधाएं भी प्रदान की गई हैं जिनमे मऊ , इंदारा, फेफना, रसड़ा, पिपरिडीह रेलवे स्टेशन शामिल हैं. उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव और गठबंधन के सवाल पर कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा पिछले लोकसभा चुनाव से अधिक सीट जीतेगी और विपक्ष तथा गठबंधन का सफाया हो जाएगा.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…