बैरिया डेस्क : लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गावं की सड़कें जल्द ही बदले हुए स्वरुप में नजर आएगी। वीरेंद्र सिंह मस्त ने मीडिया से बातचीत करते हुए ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चांददियर पुलिस चौकी से जयप्रकाश नारायण के गांव जेपी नगर होते हुए संसार टोला रेगुलेटर तक लगभाग 24 करोड़ रुपये की लागत से 5.5 मीटर की सीसी सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इस कार्य के लिये स्वीकृति हो गई हैं।
उन्होंने कहा कि 12 किलोमीटर लम्बी इस सड़क की स्थिति बहुत खराब हो गई थी। ग्रामीण लगातार इसके निर्माण की मांग कर रहे थे। इस मार्ग का ऐतिहासिक महत्व भी हैं। लोकनायक के गांव सिताब दियारा तथा वर्तमान राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश जी का घर भी इसी मार्ग से होकर जाना होता हैं। इस मार्ग के बन जाने से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सहूलियत होगी।
सांसद ने बताया कि टेंगरही-संसार टोला मार्ग के निर्माण के लिये भी बहुत जल्द धन जारी हो जायेगा। सांसद ने बताया कि गाजीपुर से हाजीपुर जाने वाले एनएच-31 सड़क मार्ग के सुदृढ़ीकरण का कार्य भी शुरू हो चुका हैं। उक्त मार्ग की स्थिति बलिहार से मांझी तक बहुत खराब थी। इस मार्ग पर ठेकेदार ने काम शुरू कर दिया हैं।
सांसद ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में बताया कि बलिया संसदीय क्षेत्र की जिन सड़कों की स्थिति अच्छी नहीं हैं, लगभाग उन सभी सड़कों का स्टीमेट बनाकर विभाग ने स्वीकृति के लिये भेज दिया हैं। कुछ सड़कों पर धन जारी हो चुका हैं तथा कुछ सड़कों पर जल्द ही धन जारी हो जायेगा।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…