बलिया डेस्क : बलिया वालीबाल एसोसिएशन की आमसभा की बैठक सनबीम स्कूल पर आयोजित की गई। जिसमें जिला वलीबाल एसोसिएशन का चुनाव आम सहमति से किया गया। अध्यक्ष पद पर सनबीम स्कूल के निदेशक डॉ. अरुण सिंह , सचिव नीरज राय एवं कोषाध्यक्ष कमल शशिकांत राय को निर्विरोध आम सहमति से निर्वाचित किया गया। उत्तर प्रदेश वलीबाल एसोसिएशन द्वारा नामित पर्यवेक्षक सीपी सिंह, चेयरमैन टेक्निकल कमेटी उत्तर प्रदेश वलीबाल एसोसिएशन की देखरेख में उक्त बैठक हुई।
जिला वलीबाल एसोसिएशन बलिया की कार्यकारिणी सभा भी निर्वाचित हुई। जिसमें अधिशासी उपाध्यक्ष के पद पर मनोज सिंह व आदित्य मिश्रा उपाध्यक्ष के पद पर बालकृष्णमूर्ति, रमन श्रीवास्तव, संजय सिंह, अक्षयबर कुमार, राजेश कुमार राय संयुक्त सचिव पंकज सिंह, मोहम्मद इरफान, अनूप कुमार राय, नसीम फातमा, ओम प्रकाश यादव, अजीत यादव, पवन पांडेय व अजीत राय निर्वाचित हुए। वहीं सदस्य के रूप में गौरव कुमार सिंह, दीपक यादव, मृत्युंजय पाठक, मोहम्मद सईद, रितु सिंह, मोहम्मद शोएब व मोहम्मद इम्तियाज निर्वाचित हुए।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अरूण सिंह ने कहा कि जिला वालीबाल एसोसिएशन बलिया जनपद में वलीबाल खेल के विकास के लिए प्रतिबद्घ है, शीघ्र ही संघ द्वारा इसके लिए कार्ययोजना निर्मित कर कार्य किये जाएंगे। सचिव नीरज राय ने कहा निकट •ाविष्य में एसोसिएशन वालीबाल प्रतियोगिताओं एवं प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन बढाकर जनपद में वालीबाल के विकास की गति को तीव्र करेगा।
डॉ. अरूण सिंह ने पर्यवेक्षक को किया सम्मानित
सनबीम स्कूल बलिया के निदेशक डॉ. अरूण सिंह ने चुनाव पर्यवेक्षक व उत्तर प्रदेश वालीबाल एसोसिएशन के टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन सीपी सिंह को अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न •ोंट कर सम्मानित किया। पर्यवेक्षक सीपी सिंह ने कहा कि जिला वालीबाल एसोसिएशन बलिया ने विगत कार्यकाल में अनुशासन पूर्वक सराहनीय कार्य किया। जनपद में वलीबाल खेल के विकास की असीमित सम्•ाावनांए हैं। आशा है कि शीघ्र ही जनपद के उर्जावान खिलाडीघ् राष्टÑीय फलक पर अपनी चमक बिखेरेंगे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…