बेल्थरा रोड में साइबर ठगी: बचत बैंक खातों से लगातार हो रहा फ्राड, ठग कुछ यूं लगा रहे लोगों को चूना !

बेल्थरारोड डेस्क :  बलिया के बेल्थरा रोड में बैंकिग फ्रॉड (Banking Fraud) के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे। पिछले दिनों में ऐसे ही ठगी के कई मामले सामने आए, जिसके बाद लोगों के बैंक खाते खाली हो गए। स्टेट बैंक शाखा से जुड़े खाताधारकों  ने इसकी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई न होने पर सोमवार को पीड़ितों ने पुलिस को न्याय के लिए लिखित तहरीर दी। लोगों की शिकायत पर पीड़ितों के साथ सोमवार को सीयर चैकी इंचार्ज आरके सिंह ने एसबीआई बैंक प्रबंधक से मुलाकात की और लोगों के बैंक खाते से निकल रहे पैसे की तकनीकी जानकारी ली।

एसबीआई प्रबंधक नंदलाल ने पुलिस को बताया कि बैंक खाताधारकों की शिकायत संबंधित सूचना उच्चाधिकारियों को ईमेल से दे दी गई है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई होगी। वहीं चैकी इंचार्ज आरके सिंह ने बताया कि नगर के तीन लोगों के स्टेट बैंक बिल्थरारोड में संचालित बचत खाता से पिछले एक पखवारे में करीब 24 हजार रुपया निकाला गया है।

सभी पैसे आनलाइन एईपीएस यानि आधारा कार्ड लिंक के जरीए निकाला गया है। बैंक खाते से फ्राड के शिकार सभी पीड़ित स्टेट बैंक के ही खाताधारक है। जिसकी जांच की जा रही है। मालूम हो कि बिल्थरारोड नगरपंचायत वार्ड नं. तीन निवासी श्रीमन नारायण के बचत खाते से एईपीएस द्वारा दस हजार रुपया निकाल लिया गया।

जबकि अमित वर्मा  के बैंक खाते से चार हजार पांच सौ रुपया एवं नगर के ही रविकिशोर जायसवाल के बचत खाते से नौ हजार पांच सौ रुपया निकाला गया है। जिससे सभी परेशान है। स्टेट बैंक खाताधारकों में पैसे को लेकर असुरक्षा की स्थिति बनी हुई है।

ठगी के ये पांच तरीके, इनसे रहें सावधान

1. सोशल साइट्स पर सस्ते ऑफर के लिंक भेजते हैं। क्लिक करने पर फोन हैक कर उसमें ऑनलाइन पेमेंट करने वाली एप से पैसे ट्रांसफर कर लिये जाते हैं।
समाधान – फोन पर आने वाले किसी भी लिंक को क्लिक न करें। अगर किसी नंबर से कोई लिंक आता है तो नंबर ब्लाॅक करने के बाद मैसेज को डिलीट कर दें।

2.पेटीएम का केवाईसी के नाम 10 रुपए पेटीएम के जरिए मांगते हैं। जिसे शेयर करने पर पेटीएम के खाते से सारे पैसे निकल जाते हैं।  समाधान – केवाईसी के लिए कंपनी लिंक नहीं भेजती। कंपनी का मुलाजिम आकर डिटेल्स जुटाता है और अपनी आईडी भी वो साथ लेकर आता है। जिसे आप चेक कर सकते हैं।

3.ओएलएक्स पर सस्ते वाहन, फर्नीचर बेचने के नाम पर दस्तावेज भेजकर ठग पहले यकीन बनाते हैं, फिर एडवांस पैसे लेकर सामान नहीं भेजते। 12 दिसंबर को फौजी बन फर्नीचर बेचने के नाम पर 30 हजार ठगे। समाधान – समान और शख्स की असलियत पता चलने पर ही पैसा ट्रांसफर करें। किसी दूसरे राज्य के बेचने वाले से संपर्क न बनाएं।

.4.पेंशन लगवाने, निकलवाने में मदद के नाम लोगों के दस्तावेजों को आॅनलाइन इकट्ठा कर लेते हैं। उसके बाद उन्हीं का इस्तेमाल साइबर ठगी में करते हैं। समाधान – अपना कोई भी दस्तावेज आॅनलाइन किसी के साथ शेयर न करें।

.5. मोबाइल सिम और नेट की स्पीड बढ़वाने के लिए एप डाउनलोड कराते हैं। उस एप को गूगल पे से कनेक्ट करवा 1 रुपए का रिचार्ज करने को कहा जाता है। जिसके बाद खाते से पैसे गायब हो जाते हैं। समाधान – कंपनी आॅनलाइन आपकी डिटेल नहीं मांगती और न पैसे शेयर करने को कहती है। वो अपनी डिटेल्स उनके आॅफिस में जमा करवाने को कहते हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

3 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago