जयप्रकाश नारायण के गांव की सड़कों के लिए 24 करोड़ की सौग़ात, सांसद बोले- जल्द होगा निर्माण !

बैरिया डेस्क : लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गावं की सड़कें जल्द ही बदले हुए स्वरुप में नजर आएगी। वीरेंद्र सिंह मस्त ने मीडिया से बातचीत करते हुए ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चांददियर पुलिस चौकी से जयप्रकाश नारायण के गांव जेपी नगर होते हुए संसार टोला रेगुलेटर तक लगभाग 24 करोड़ रुपये की लागत से 5.5 मीटर की सीसी सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।  इस कार्य के लिये स्वीकृति हो गई हैं।

उन्होंने कहा कि 12 किलोमीटर लम्बी इस सड़क की स्थिति बहुत खराब हो गई थी। ग्रामीण लगातार इसके निर्माण की मांग कर रहे थे। इस मार्ग का ऐतिहासिक महत्व भी  हैं। लोकनायक के गांव सिताब दियारा तथा वर्तमान राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश जी का घर भी इसी मार्ग से होकर जाना होता हैं। इस मार्ग के बन जाने से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सहूलियत होगी।

सांसद ने बताया कि टेंगरही-संसार टोला मार्ग के निर्माण के लिये भी बहुत जल्द धन जारी  हो जायेगा। सांसद ने बताया कि गाजीपुर से हाजीपुर जाने वाले एनएच-31 सड़क मार्ग के सुदृढ़ीकरण का कार्य भी शुरू हो चुका हैं। उक्त मार्ग की स्थिति बलिहार से मांझी तक बहुत खराब थी। इस मार्ग पर ठेकेदार ने काम शुरू कर दिया हैं।

सांसद ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में बताया कि बलिया संसदीय क्षेत्र की जिन सड़कों की स्थिति अच्छी नहीं हैं, लगभाग उन सभी  सड़कों का स्टीमेट बनाकर विभाग ने स्वीकृति के लिये भेज दिया हैं। कुछ सड़कों पर धन जारी हो चुका हैं तथा कुछ सड़कों पर जल्द ही धन जारी हो जायेगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago