Categories: बलिया

बलिया में बिछेगा सड़कों का जाल, 2.96 करोड़ की लागत से होगा 2 मार्गों का निर्माण

बलिया में सड़कों की सेहत और सूरत दोनों सुधारने का काम जारी है। जगह जगह गड्ढों को भरने का काम किया जा रहा है। तो कई सड़कों के पुर्ननिमाण का काम प्रगति पर है। अब शासन के निर्देश के बाद दो और मार्गों का निर्माण होगा। जिसमें 2.96 करोड़ की लागत आएगी। मार्गों के निर्माण प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद अब जल्द ही काम शुरु किया जाएगा।

जिन मार्गों के निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ है। उसमें 2.50 किलो मीटर लंबे अतरसुआ रविदास मंदिर बंधे से सरकारी हॉस्पिटल होते हुए फतेह सिंह के डेरा तक मार्ग का निर्माण 182.59 लाख से, रसड़ा-प्रधानपुर मार्ग से नलकूप होते हुए कोतवाली तक दो किमी लंबे मार्ग का निर्माण 114.8 लाख की लागत से किया जाएगा। हाल-फिलहाल निर्माण कार्य शुरु करने के लिए 30 लाख की धनराशि जारी की गई है।

बता दें कि बलिया में सड़कें बदहाल हैं। रसड़ा में तो सैंकड़ों मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। नगर के प्रधानपुर पिच रोड से सरकारी ट्यूवेल होते हुए कोटवारी गांव स्थित गोदाम तक जाने वाली दो किमी लंबी सड़क काफी खराब है। सड़क से प्रधानपुर, फिरोजपुर, डेहरी, लखुआ, बसतौरा, मिर्जापुर आदि दर्जनों गावों के लोगों का आवागमन होता है। वहीं, टोंस नदी के तटवर्ती गांव अतरसुआ गांव की सड़क बाढ़ के पानी के चलते काफी जर्जर हो चुकी हैं। ऐसे में लोग बहुत परेशान है। लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही इन मार्गों का निर्माण भी शुरु होगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago