विधानसभा चुनाव के दिन जैसे- जैसे नजदीक आ रहे है आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने बलिया के फेफना से विधायक उपेंद्र तिवारी पर जमकर आरोप लगाए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने वर्तमान सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी शराब से लेकर पशुओं तक की तस्करी के आरोप लगा दिए हैं। शनिवार को एक कार्यक्रम में भाषण देते हुए अंबिका चौधरी ने यहां तक कह दिया कि सपा की सरकार आने पर जांच के बाद उपेंद्र तिवारी को जेल भेजा जाएगा।
शनिवार को बलिया में सपा के फेफना इकाई की ओर से बलेजी स्थित अंबेडकर प्रतिमा के पास एक कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाया गया था। सम्मेलन का नाम था “संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ।” सपा के पुराने नेता अंबिका चौधरी इस कार्यक्रम कर रहे थे। अपने भाषण के दौरान अंबिका चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधा ही लेकिन फेफना से भाजपा विधायक उपेंद्र तिवारी पर उन्होंने आरोपों की झड़ी लगा दी।
आरोप की शुरूआत हुई शराब की तस्करी से। अंबिका चौधरी ने कहा कि “इस इलाके से जितनी स्मगलिंग हो सकती है सब मंत्री उपेंद्र तिवारी के संरक्षण में हो रही हैं। उत्तर प्रदेश से बिहार जाने वाले सभी शराबों की तस्करी मंत्री उपेंद्र तिवारी के संरक्षण में ही हो रही हैं।” अंबिका चौधरी ने यह भी दावा किया है कि उपेंद्र तिवारी के शह पर बलिया से पशुओं की भी तस्करी हो रही है।
मंत्री उपेंद्र तिवारी पर ये बड़े आरोप लगाते हुए अंबिका चौधरी ने कहा कि “उपेंद्र तिवारी हमेशा कहते थे कि उनकी सरकार आएगी तो हमको जेल भेज देंगे। आज तक हमको जेल तो नहीं भेज पाए। लेकिन उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार आने पर इन सारे मामलों की जांच कराकर उपेंद्र तिवारी को हम जरूर जेल भेज देंगे।”
अपने भाषण में अंबिका चौधरी ने उपेंद्र तिवारी पर धन उगाही का भी आरोप लगाया। यही नहीं उन्होंने इसमें स्थानीय पुलिस को लिप्त बताया। अंबिका चौधरी ने कहा कि “फेफना के किसी भी गांव में पता कर लीजिए उपेंद्र तिवारी के दलाल मौजूद हैं। स्थानीय पुलिस की मदद से इनले दलाल लोगों से धन उगाही करते हैं। ग्राम प्रधानों से भी धन उगाही होती है। जो ग्राम प्रधान इनके इस खेल में शामिल नहीं होता है उस पर जांच बैठा देते हैं। साढ़े चार साल से जांच ही चल रहा है।”
धन उगाही से लेकर शराब और पशुओं की तस्करी तक के आरोप भाजपा मंत्री उपेंद्र तिवारी पर लगाए गए हैं। अब देखना होगा कि उपेंद्र तिवारी सपा नेता अंबिका चौधरी के इन आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं?
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…