गोरखपुर में दुर्घटनाग्रस्त कार को हटवाने जा रहे बलिया के रेलकर्मी सहित 2 लोगों की हादसे में मौत

बलिया के रहने वाले रेलकर्मी आज गोरखपुर में हादसे का शिकार हो गए। दर्दनाक हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है रेलकर्मी दुर्घटनाग्रस्त हुई कार को हटवाने के लिए पुलिस की मदद करने जा रहे थे इसी बीच वह हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है गोरखपुर स्थित गोरखनाथ पुल पर एक कार अनियंत्रित हो गई। जो गोरखनाथ ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक के ऊपर लटक गई। रेलवे लाइन पर कार लटकने से करीब आधे घंटे तक एक ट्रेन को रोकना पड़ा।

दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार 2 लोगों को बाहर निकाला गया। इसी बीच कार हटवाने के लिए पुलिस की मदद करने आ रहे दो रेलवे कर्मचारियों की रास्ते में सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बलिया के रहने वाले रेलकर्मी रविंद्र कुमार और कुशीनगर के देवेश पांडेय बाइक पर सवार होकर पुलिस की मदद करने आ रहे थे। इसी बीच दोनों रेलकर्मियों को धर्मशाला के पास कार सवार ने टक्कर मारी, जिसमें दोनों की मौत हुई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago