Categories: बलिया

असलहा व्यापारी सुसाइड केस में मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार, आरोपियों में एक बीजेपी नेता शामिल

बलिया। असलहा व्यापारी सुसाइड केस में अब पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बड़ी बात ये है कि गिरफ्तार 2 आरोपियों में एक बीजेपी नेता शामिल है। पुलिस अधीक्षक आर के नैय्यर ने बताया कि गुरुवार को कांड के मुख्य आरोपी शैलेंद्र सिंह पप्पू और हनुमान सिंह को गिरफ्तार जेल भेज दिया है। मामले में आरोपियों की संख्या 8 हो गई है। बता दें एक बंदूक व्यापारी ने सूदखोरों से तंग होकर फेसबुक लाइव आकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

बीजेपी नेता समेत 2 आरोपी गिरफ्तार- पुलिस अधीक्षक आर के नैय्यर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करके इनकी सम्पत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार शैलेंद्र सिंह पप्पू बीजेपी का स्थानीय नेता है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में पप्पू को पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और सांसद लक्ष्मी कांत बाजपेयी द्वारा बीजेपी की सदस्यता दिलाते दिखाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में देव नारायण सिंह पुना भी बीजेपी का स्थानीय नेता है पुना सिंह की पत्नी जिले के दुबहर ब्लाक की प्रमुख हैं।

वहीं पुलिस ने बुधवार को रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सिधागर पुल के पास से देव नारायण सिंह उर्फ पुना, अजय सिंह सिंघाल और आलोक सिंह को फार्च्यूनर वाहन से फरार होने का प्रयास करते समय गिरफ्तार किया था। पुलिस इसके पहले तीन आरोपी सुनील मिश्रा राजू उर्फ राजीव मिश्रा और अवधेश ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस तरह इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 8 हो गई है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago