Categories: बलिया

असलहा व्यापारी के परिजन से मिले अखिलेश, सूदखोरों को लेकर कही ये बात

आज समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बलिया पहुंचे। उन्होंने अपने दौरे के दौरान असलहा व्यापारी नंदलाल गुप्ता के परिवारजनों से मुलाकात की। इस दौरान अखिलेश ने अन्य व्यापारियों से भी चर्चा की।

अखिलेश ने कहा कि सूदखोरों से तंग आकर व्यापारियों के द्वारा की जा रहे आत्महत्या के मामले काफी गंभीर है। समाजवादी पार्टी इसकी लड़ाई जरुर लड़ेगी और सूदखोरों को उनके किए का दंड भी दिलाकर रहेगी।

वहीं अखिलेश के नगर आगमन को लेकर अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री को चांदी का मुकुट पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। साथ ही सूदखोरों के चंगुल में फंसे स्वर्णकार समाज के बारे में भी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से वार्ता की गई।

उन्होंने अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय महासचिव सुनील सर्राफ को लखनऊ बुलाया और कहा कि लखनऊ मिलकर इस मुद्दे पर बात करिए। समाजवादी पार्टी की तरफ से आपके समाज को पूरा सम्मान दिया जाएगा। कहा कि बलिया से ही नहीं पूरे प्रदेश से सूदखोरों का अंत करने में समाजवादी पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी और व्यापारियों को इस समस्या से निजात दिलाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

21 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago