बलिया में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक कॉन्वेंट स्कूल में फीस न भरने की सजा देते हुए कक्षा एक के छात्र को चार घंटे तक हाथ उठाकर खड़े रहने की सजा दी गई।
इससे छात्र बेहोश हो गया और पैरालाइज का शिकार हो गया है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक रसड़ा कस्बे में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के एक छात्र के पिता सेराज अख्तर का आरोप है कि कक्षा एक में पढ़ने वाले उसके 7 वर्षीय बेटे अयाज अख्तर को फीस नहीं जमा करने पर 27 जनवरी को क्लास रूम में चार घंटे तक दोनों हाथ उठाकर खड़ा कर प्रताड़ित किया गया।
इसके चलते अयाज बेहोश होकर गिर पड़ा और पैरालाइज का शिकार हो गया। पुलिस उपाधीक्षक शिव नारायण वैस ने बताया कि रसड़ा कस्बे के सेराज अख्तर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने विद्यालय के प्रबंधक प्रद्युम्न वर्मा, प्रधानाचार्य सत्येंद्र पाल और टीचर अफसाना के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…