बलिया जिला जेल में बंदी की मौत के मामले में मजिस्ट्रीयल जांच की जाएगी। जिला मजिस्ट्रेट ने सिटी मजिस्ट्रेट को जांच अधिकारी नामित किया है। जिसको लेकर सिटी मजिस्ट्रेट डॉक्टर सुरेश कुमार कार्रवाई में जुट गए हैं।
बता दें कि बलिया के विचाराधीन बंदी जवाहर लाल यादव पुत्र स्वर्गीय राजनारायण यादव निवासी ग्राम धनईपुर सराय भारती थाना रसड़ा की 13 सितंबर 2022 को तबीयत खराब होने के बाद जिला अस्पताल में मौत हो गई।
अब बंदी की मौत के कारण के खुलासे के लिए जांच बैठाई गई है। इसे लेकर सिटी मजिस्ट्रेट डॉ सुरेश कुमार ने सूचित किया है कि इसके सम्बंध में यदि कोई साक्ष्य, सबूत या बयान आदि प्रस्तुत करना है तो 15 फरवरी तक किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक कलेक्ट्रेट स्थित सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय/कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत करें।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…