बलिया के तीन ग्राम सचिवों से वसूले जाएंगे 14.14 लाख! ये है वजह

बलियाः सरकारी कार्यों में अनियमितता बरतने वाले तीन ग्राम विकास अधिकारियों पर गाज गिरी है। जिला विकास अधिकारी ने तीनों सचिवों से 14 लाख 14 हजार रुपए की रिकवरी करने और वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश दिए हैं। इस कार्यवाही के बाद से अन्य सचिवों में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक वर्तमान में सीयर ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी मनोज कुमार ग्राम पंचायतों के चुनाव के पूर्व प्रशासक के कार्यकाल में पंदह ब्लॉक पूर गांव में तैनात थे। उनके कार्यकाल में शासकीय कार्यों में भारी अनियमितता पाई गई, कुल मिलाकर 13 लाख 75 हजार 192 रुपए की गड़बड़ी पाई गई।

दूसरे सचिव जिस पर कार्यवाही हुई है, वह सोहांव ब्लॉक के भरौली में तैनात थे। सचिव नवीन कुमार के कार्यकाल में 27 हजार 881 रुपए की गड़बड़ी पाई गई। दोनों ग्राम सचिवों से 50 फीसदी राशि की रिकवरी होनी है।

इधर गड़वार ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार यादव प्रशासक कार्यकाल में बैरिया ब्लॉक के चाईछपरा गांव में तैनात थे। इनके कार्यकाल में 11700 रुपए की अनियमितता पुष्टि हुई और इसके 50 फीसदी रिकवरी की होनी है। जांच में तीनों को दोषी पाते हुए डीडीओ ने इनके दो वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने और वर्ष 22-23 में प्रतिकूल प्रविष्टि दिया है। जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र ने बताया कि इन तीनों कर्मियों से रिकवरी की कार्रवाई जारी रहेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago