Categories: बलिया

मगई नदी में दर्दनाक हादसा, गहरे पानी में डूबा 12 वर्षीय बालक, इलाके में कोहराम

नरहीं गांव में स्थित मगई नदी में नहाते समय एक बालक डूब गया। दर्दनाक घटना से इलाके में कोहराम मच गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बालक की तलाश शुरु कर दी है। घटना स्थल पर सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण इक्ट्ठा हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि चमचम पाण्डेय नरहीं गांव में रहते हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटे विक्की 12 वर्ष और छोटा बेटा नीरज 10 वर्ष का है। घटना के दिन विक्की पाण्डेय दोपहर करीब सवा 11 बजे अपने दो दोस्तों के साथ घर से थोड़ी दूरी पर स्थित मगई नदी में नहा रहा था। अचानक नहाते नहाते विक्की गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख दोनों साथियों ने चिल्लाना शुरु किया।

शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक देर हो गई थी क्योंकि विक्की गहरे पानी में चला गया था। घबराए ग्रामीणों और परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बालक की तलाश शुरु कर दी है लेकिन अभी तक बालक का पता नहीं चल पाया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago