बलिया : 111 परीक्षार्थियों को बाहर निकालने से छात्रों ने किया हंगामा

बलिया। जनपद के रसड़ा में अमर शहीद भगत सिंह इंटर कालेज के सामने मथुरा पीजी कालेज के छात्रों ने बुधवार को बीएड एमडी की परीक्षा के दौरान 111 परीक्षार्थियों को बाहर निकाल दिया। जिसको लेकर छात्र—छात्राएं आक्रोश हंगामा शुरू कर दिया बाद में परीक्षा में शामिल होने को लेकर रसड़ा-बलिया मार्ग जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने पुन: परीक्षा कराने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।

बताया जाता है कि अमर शहीद भगत सिंह इंटर कालेज में बुधवार की सुबह से बीएड एमएडी की परीक्षा शुरू हुई। इसमें उन्हीं परीक्षार्थियों को शामिल करने का आदेश मिला था। जो परीक्षार्थी लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा प्रवेश परीक्षा पास कर लिया था। मथुरा पीजी कालेज के मैदान में एनसीसी के कैंप की वजह से परीक्षा अमर शहीद भगत सिंह इंटर कालेज पर प्रारंभ हुई।

प्राचार्य डॉ. धनंजय सिंह ने कहा कि 381 परीक्षार्थियों को ही परीक्षा देना था, पर 411 परीक्षार्थी पहुंच गये। इसको देखते हुए प्राचार्य डॉ. धनंजय सिंह ने 111 परीक्षार्थियों को बाहर निकाल दिया।

परीक्षा से वंचित 111 परीक्षार्थियों ने रोड पर नारेबाजी करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।

सूचना मिलते ही पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्रा ने प्राचार्य डॉ. धनंजय सिंह के साथ बातचीत की। प्राचार्य ने भरोसा दिया कि पुन: जांच के बाद इन 111 परीक्षार्थियों की बीएड एमडी परीक्षा कराई जाएगी, तब जाम समाप्त हो सका।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago