बलिया। बाल विकास पुष्टाहार विभाग में बुधवार को बड़ी कार्रवाई हुई। जिलाधिकारी भवानी सिंह का अनुमोदन मिलने के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह ने बाल विकास परियोजना बैरिया व मुरली छपरा क्षेत्र के तहत आने वाले कुल 13 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सेवा समाप्त कर दी। इन सभी पर पुष्टाहार का दुरुपयोग करने का आरोप है। इस कार्रवाई ने पूरे जनपद की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में दहशत पैदा कर दी है।
बीते 16 नवम्बर को बैरिया थानाध्यक्ष द्वारा भारी मात्रा में पोषाहार पकड़े जाने के बाद विभाग सतर्क हो गया था। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कार्य पर पैनी नजर रखी जा रही थी। इसी बीच सीडीपीओ बैरिया एवं मुरलीछपरा ने इन 13 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सम्बन्ध में मनमाने ढंग से कार्य करने, सरकारी सम्पति का दुरूपयोग करने, सत्यापन के दौरान अभिलेख नहीं देने तथा केन्द्र से लगातार अनुपस्थित रहने के साथ गंभीर अनियमितता की रिपोर्ट दी।
इसके बाद सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। कुछ कार्यकत्रियों ने नोटिस का जवाब भी दिया, लेकिन वह संतोषजनक नहीं था। वहीं कुछ ने तो स्पष्टीकरण तक नहीं दिया। बैरिया व मुरलीछपरा की बाल विकास परियोजना अधिकारी की संस्तुति और जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद इन 13 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय आधरित सेवा समाप्त कर दी गई। इस बड़ी कार्रवाई से पूरे जनपद में हड़कंप मचा हुआ है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…