बलिया। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत पाइप पेयजल योजनाओं के संचालन से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को हुआ। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत की अध्यक्षता में हुई इस कार्यशाला में नई और पुरानी सभी पाइप पेयजल योजनाओं के अनुरक्षण एवं रखरखाव के संबंधित जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी ने योजना के उद्देश्य व कार्य के साथ वित्तीय और तकनीकी जानकारी साझा की। शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए संचालित योजना की महत्ता को भी विस्तार से समझाया। सभी खंड विकास अधिकारियों के अलावा पंचायत सचिवों को निर्देश दिया कि इन परियोजनाओं का संचालन निर्बाध रूप से होना चाहिए। इसमें ग्राम पेयजल स्वच्छता समिति भी सक्रिय भूमिका में रहे।
सीडीओ बद्रीनाथ सिंह व डीडीओ शशिमौली मिश्रा ने पाइप पेयजल योजना से तहत कनेक्शन चार्ज से लगायत ग्राम पंचायत के कार्य से जुड़ी हर जरूरी जानकारी साझा की। कहा कि पानी की गुणवत्ता से प्रभावित पंचायतों में पाइप द्वारा शुद्ध पानी की सप्लाई प्राथमिकता पर देने पर जोर है। ग्राम प्रधान और सचिव की जिम्मेदारी से भी अवगत कराया। कार्यशाला में खंड विकास अधिकारी और एडीओ पंचायत संबंधित गांव के प्रधान, सचिव, जल निगम, मनरेगा व नीर निर्मल परियोजना से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…