Categories: बलिया

बलिया में 11 केवीए की एचटी लाइन होगी अंडर ग्राउंड, फॉल्ट और ट्रिपिंग से मिलेगा छुटकारा

बलिया बिजली निगम जिले में विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए लगातार काम कर रहा है। अब निगम ने 11 केवीए की एचटी लाइन अंडर ग्राउंड करने का प्लान तैयार किया है। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि जिले में कुल 3385 किलोमीटर लंबी 11 केवीए की लाइन है। सब स्टेशन से गांव मोहल्ले के ट्रांसफॉर्मर तक 11 हजार की एचटी लाइन जाती है। बारिश और तेज हवा चलने पर कई बार फॉल्ट होने की समस्या बनी रहती है। ऐसे में लाइन को अंडर ग्राउंड करने की तैयारी की गई है। इसमें लगभग 500 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होगा।

बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों का कहना है कि प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है।वर्ष 2025 तक 11 केवीए लाइन अंडरग्राउंड करने का काम शुरू हो जाएगा। तीन साल में सारी लाइन अंडरग्राउंड कर दी जाएगी। 11 केवीए लाइन अंडर ग्राउंड करने से पहले 132 केवीए ट्रांसमिशन से 33 केवीए उपकेंद्र तक लाइन अंडरग्राउंड होगी। सिविल लाइन 132 केवीए पावर हाउस से 33 केवीए सब स्टेशन तक और बैरिया की घनी आबादी वाले इलाके से सब स्टेशन तक 33 केवीए की लाइन एक किलोमीटर तक अंडर ग्राउंड की जाएगी। बिजली निगम के अधिकारियों के मुताबिक, इसमें 1 किलोमीटर पर करीब 10 लाख का खर्च आएगा।

विद्युत वितरण निगम के प्रभारी अधीक्षण अभियंता का कहना है कि पहले शहर व उसके बाद लाइन लॉस वाले स्थानों की लाइन अंडरग्राउंड होगी। इससे 15 प्रतिशत लाइन लॉस होने से बचत होगी। साल 2025 तक काम शुरू होने की उम्मीद है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago