बलिया के ग्रामीण इलाकों में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की एक तस्वीर सामने आई। यहां अस्पताल में डॉक्टरों न होने के चलते फूड प्वाइजनिंग के मरीज घंटों तक तड़पते रहे। मरीजों के परिजनों ने डीएम और सीएमओ से इसकी शिकायत की।
मामला मनियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है। जहां मंगलवार को फूड प्वाइजनिंग के शिकार मरीज पहुंचे, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र पर कोई भी डॉक्टर नहीं मिला। अस्पताल पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने खानापूर्ति के लिए दवाई दी, लेकिन इससे मरीजों को कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद परिजन आक्रोशित हो उठे, डीएम और सीएमओ से शिकायत की। सीएमओ ने तुरंत डॉक्टर भेजने का भरोसा देकर मामला शांत कराया।
क्षेत्र के पिलूई निवासी 60 वर्षीय अशोक सिंह, 55 वर्षीया कमली देवी, 40 वर्षीया शीला देवी की साग खाने से मंगलवार की सुबह तबियत बिगड़ गई। परिजन पीएचसी मनियर लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर नदारद थे। स्वास्थ्यकर्मियों ने दवा दिया, लेकिन उल्टी-दस्त में कोई सुधार नहीं हुआ। परिजन डाक्टर बुलाने की मांग करने लगे, लेकिन डॉक्टर अस्पताल पर नहीं थे। यह देख परिजन हो हल्ला मचाने लगे और इसकी शिकायत डीएम के साथ सीएमओ से किया।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…