Categories: बलिया

बलियाः टेंपो और बाइक की जोरदार भिड़ंत में 6 छात्र समेत 10 लोग घायल

बलिया के बांसडीह में दर्दनाक सड़क हादसे में 6 छात्रों समेत 10 लोग घायल हो गए। घटना शनिवार सुबह करीब 7 बजे की है, जहां टेम्पो और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल 10 लोगों को बासंडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक बांसडीह कस्बे के पाण्डेय पोखरा स्थित पेट्रोल पम्प के आगे भारी बारिश में मनियर से आ रही सवारियों से भरी टेम्पो व बांसडीह की तरफ से जा रही बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गयी। हादसे में बांसडीह पढ़ने के लिए आ रहे छः बच्चों के अलावा तीन महिलाएं, एक पुरूष व बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।

घायलों में बाइक सवार कृष्ण कुमार (22) व नीरज कुमार (20) निवासी बड़सरी जागीर थाना मनियर तथा टेम्पो सवार निशु वर्मा (12) पुत्री बृजेश वर्मा निवासी गौरी शाहपुर, शीला देवी (30) पत्नी शंकर दयाल, सोनी देवी (30) पत्नी जय प्रकाश निवासी मनियर की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किय गया। राज मौर्य (10) पुत्र सुभाष मौर्य, आरती देवी पत्नी मनोज थाना सहतवार, बादल (11) पुत्र मनोज थाना सहतवार, भरत (62) पुत्र स्व भीरुग निवासी थाना सहतवार, पुरुषोत्तम (11) पुत्र सुगन राजभर निवासी धसका थाना मनियर को प्रथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

वहीं जब घायलों को उपचार के लिए बांसडीह स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया तो अस्पताल की अव्यवस्थाओं की पोल खुल गई। अस्पताल में कुल चार चिकित्सकों में डॉ दिनेश सिंह, डॉ संजय वर्मा, डॉक्टर वीर बहादुर एवं डॉ अतुल की ड्टी है लेकिन मौके पर कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। यहां तक कि घायलों के लिए बेड की व्यवस्था तक नहीं थी, जिसके चलते घायल फर्श पर ही तड़पते रहे। कुछ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, वहीं हल्की चोट वाले घायलों को मरहम पट्टी कर घर भेज दिया गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago