बलियाः नगरा के रनऊपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के एक शिक्षक के द्वारा छात्र के साथ मारपीट करने की घटना के बाद माहौल गरमाया हुआ है। बाईक पर हाथ रखने की छोटी सी बात पर शिक्षक ने छात्र को पहले तो बेहरमी से पीटा इसके बाद कमरे में बंद कर दिया। मामला थाने पहुंचा है। शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा।
गांव के सैंकड़ों पुरूष महिलाएं विद्यालय में तालाबंदी कर गेट पर धरना देना शुरु कर दिया, इसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की जांच करने पहुंचे एबीएसए ने शिक्षक को दोषी पाए जाने पर निलंबन की संस्तुति कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। वहीं छात्र की मां के दिये तहरीर पर पुलिस मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के भीमपुरा नंबर 2 के कौवापार निवासी अरविंद कुमार का पुत्र विवेक कुमार (11) पूर्व माध्यमिक विद्यालय रनऊपुर में कक्षा 6 का छात्र है। विवेक की मानें तो शुक्रवार को स्कूल में लंच होने के दौरान वह स्कूल के ही एक शिक्षक की बाइक पर हाथ रखकर खड़ा था। बस इसी बात पर शिक्षक को गुस्सा आ गया, उसे पीटते हुए एक कमरे में लेकर चले गए और लोहे के रॉड और डंडे से पीटने लगे।
उसके बाद शिक्षक ने बच्चे के शरीर पर मरहम लगाकर उसे छुट्टी होने तक बंद रखा गया, जब सब बच्चे घर चले गए, तो उसे छोड़ दिया है। इस संबंध में विवेक की माँ कोशिला ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है।देर शाम तक बच्चे के साथ परिजन थाने पर जमे थे।
शनिवार की सुबह गांव के पुरुष महिलाएं विद्यालय की गेट पर तालाबंदी कर दी गई। उसके बाद आरोपी शिक्षक के ऊपर कार्यवाई होने के लिए धरने पर बैठ गए। जिज़के चलते कोई भी शिक्षक स्कूल में प्रवेश न कर सका। मामले को गंभीरता से लेते हुए एबीएसए नगरा मौके पर पहुँचकर मामले की जांच की। उसके बाद विभागीय कार्यवाई के लिए निलंबन की संस्तुति करते हुए उसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। गांव वाले एसडीएम के आने का इंतजार कर रहे है उनका कहना है उनके आने के बाद ही गेट का ताला खोल जाएगा। वहीं अधिकारियों ने शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई की बात कही गई।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…