Categories: बलिया

बक्सर- बलिया के बीच गंगा नदी पर बनेगा आठ लेन पुल, 1769 करोड़ की आएगी लागत

बलिया वासियों के लिए अच्छी खबर है। बक्सर से बलिया के बीच गंगा नदी पर आठ लेन पुल बनेगा। अभी फिलहाल यहां दो लेन पुल हैं, इस पुल को तोड़कर महात्मा गांधी सेतु के तर्जपर सुपर स्ट्रक्टर बनेगा। इसके अलावा दो लेन नए पुल का भी निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुल फोरलेन पुल तैयार हो जाएगा।

यह पुल भरौली-हैदरिया के बीच बनेगा, 2023 से इस बनाने का काम शुरु होगा, जिसे 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 1769 करोड़ रुपए की लागत से 22.6 किलोमीटर लंबाई की सड़क बनाई जाएगी। यह गंगा नदी पर राज्य का 19वां नया पुल होगा। इसके बन जाने से इसकी कनेक्टिविटी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से हो जायेगी। इसके बनने से सबसे ज्यादा फायदा पटना से दिल्ली आने जाने वालों के लिए होगा। ट्रैफिक की समस्या नहीं होगी।

पिछले दिनों ही केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने भरौली- हैदलेरिया फोरलेन बनाने के लिए मंजूरी दी थी। इसका डीपीआर बन चुका है। जमीन अधिग्रहण शुरु हो चुका है। इस फोरलेन सड़क को बनाने के लिए टेंडर से एजेंसी चयन कर निर्माण प्रक्रिया मार्च 2023 से शुरू होने की संभावना है।

वहीं पटना से बक्सर एलाइनमेंट पर 125 किमी लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण अंतिम चरण में है। इसके बन जाने से छपरा- बनारस वाया बलिया-भरौली-गाजीपुर सड़क से उत्तर बिहार के भी लोग आसानी से बनारस पहुंचेंगे। फिलहाल पटना से बनारस मार्ग से आरा-मोहनिया होते हुए जाना पड़ता है। लखनऊ से गाजीपुर तक बन रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को भी बक्सर से जोड़ा जा रहा है। पटना से दिल्ली तक 4/6 लेन एनएच उपलब्ध होने से पटना से दिल्ली जाना आसान होगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago