10 जुलाई तक लॉकडाउन, बलिया के इन नेताओं ने जनता से की ये अपील !

बलिया डेस्क : बलिया में सोमवार को जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बलिया शहर व उसके आसपास के शहरी कस्बों में 10 जुलाई तक लॉकडाउन का एलान किया है।

इस दौरान इन इलाकों में धारा 144 पूरी तरह प्रभावी रहेगी। खासतौर पर बाजारों में विशेष सख्ती बरती जाएगी।  गुरुवार को कलेक्ट्रेट जिलाधिकारी ने बताया कि शहर के अलावा आसपास के शहरी स्वरूप वाले 15 इलाके  कंटेनमेंट जोन घोषित हुए हैं।

इसी को देखते हुए जिले सभी अलग-अलग दल के नेताओं ने इस स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए सोशल मीडिया पर जनता से अपील की है और सभी से दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया।

बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बलिया खबर के न्यूज़ लिंक को ट्वीट करते हुए लिखा – “आप सभी बलिया वासियों से मेरा निवेदन है। आप लॉकडाउन का सख्ती के साथ पालन करें”

वहीँ अखिलेश सरकार में मंत्री रहे समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता नारद राय ने भी अपील करते हुए ट्वीट किया है उन्होंने बलिया की जनता से अपील करते हुए लिखा – “आप सभी से निवेदन है कि जनपद के हालातों के मद्देनजर कोरोना जैसी भयानक महामारी से निपटने के लिए सभी एकजुट होकर लॉकडाउन का सख्ती से पालन करें ।हम सभी लोग घर में ही हैं, स्वयं के बचाव हेतु  बलिया डीएम के निर्देशों का पालन करें। सावधानी ही बचाव का एकमात्र विकल्प है”

वहीँ उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने ट्वीट करते हुए लिखा –“आप सभी बलियावासी लॉकडाउन का सख्ती के साथ पालन करें एवं प्रशासन का सहयोग करे”।

बता दें की बलिया में अब तक कुल 147 पॉजिटिव केस थे। इसमे से 99मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। उन्हें होम क्वॉरंटीन रहने की सलाह दी गई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

14 hours ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago