कोरोना के साथ ही बलिया में आकाशीय बिजली का कहर, इतने लोगों की चली गई ज़िन्दगी

बलिया डेस्क : एक तरफ जहाँ बलिया में कोरोना ने कहर बरपाया हुआ है तो दूसरी तरफ आकाशीय बिजली ने भी एक तरह से तबाही मचाई हुई है. खबर यह है कि आकाशीय बिजली गिरने की वजह से बलिया में पांच लोगों की मौत हो गयी है.

इसके अलावा 12 लोग आकाशीय बिजली से झुलस गए हैं. आकाशीय बिजली बिजली का प्रकोप ‘बाबू का शिवपुर गांव में देखने को मिला जहाँ दो लोगों की मौत हो गयी, मरने वालों में से एक सेवानिवृत्त सैनिक था.

गुरुवार को यह हादसा हुआ. इस बात की जानकारी दोकटी थाना प्रभारी अमित सिंह ने दी है. उन्होंने बताया कि जिस वक़्त यह हादसा हुआ उस वक़्त मरने वाले दोनों शख्स खेत में काम कर रहे थे. आपको बता दें किबुधवार को सिकंदरपुर और भीमपुरा में भी इस तरह का हादसा हुआ था. यहाँ मौसम खराब था. इस बीच आकाशीय बिजली गिरी.

जिसकी वजह से तीन लोगों की मौत हो गयी. मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल थी. वहीँ पुलिस ने जानकारी दी है कि महथापार सिकंदरपुर इलाके में भी इस तरह का मामला सामने आया.

यहाँ पर आकाशीय बिजली की चपेट में आने की वजह से खेतों में काम कर रहे दस लोग झुलस गए. आनन् फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर दो लोगों की मौत हो गयी.

बुधवार को ही भीमपुरा इलाके के रामपुर मड़ई गांव खेत में काम कर रहे एक शख्स की आकाशीय बिजली की वजह से मौत हुई. वहीँ हथौज गांव में बुधवार को खेती कर रही तीन लड़कियां आकाशीय बिजली से झुलस गयीं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago