VIDEO – बलिया में आज से पूर्ण लॉकडाउन, शहर में एंट्री के सारे रास्ते बंद

बलिया जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित दो व्यक्तियों की मौत और निरन्तर बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने बलिया शहर और आसपास के क्षेत्र में तीन जुलाई से पूर्ण लॉकडाउन घोषित कर दिया है. साथ ही शहर में एंट्री के सारे रास्ते बंद कर दिए गए है. शहरी इलाकों में किसी को भी आने की इजाजत नहीं दी जा रही है.

 

बता  दें की जिलाधिकारी हरि प्रताप शाही ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिला मुख्यालय में एक व्यक्ति की बुधवार को मृत्यु के बाद उसकी जांच की गई, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव मिला. बृहस्पतिवार को एक कोरोना रोगी को वाराणसी भेजा गया था. उसकी भी मौत हो गई है.

 

उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्र में पिछले 10 दिन में 42 से अधिक रोगी पाये गये हैं, जिनमें 30 से अधिक रोगियों ने कोई यात्रा नहीं की गई. जिला पूर्ति कार्यालय व बाल विकास परियोजना के कार्मिक कोरोना रोगी मिले हैं.

 

शाही ने बताया कि बलिया शहर के हर मुहल्ले व आसपास के क्षेत्र निषिद्ध क्षेत्र हो गए हैं . इस दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठान और आवाजाही पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा . केवल आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं और शांति व्यवस्था कार्य में लगे अधिकारी व कर्मचारी ही संबंधित क्षेत्रों में आ-जा सकेंगे.

 

बता दें कि, बलिया जिले में अब तक कोरोना के कुल 154 केस सामने आ चुके हैं, जिनमें 100 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है. जिसके बाद जिले में कोरोना के कुल 54 एक्टिव केस रह गए हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago