Categories: featured

हादसों की रात… बलिया में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 1 की मौत, कई घायल

बलिया में शुक्रवार की रात काली रात रही। जनपद के अलग-अलग इलाकों में शुक्रवार रात सड़क दुर्घटनाएं हुई। एक हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ तो वहीं दूसरे हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों ही मामले में पुलिस जांच कर रही है।

पहला हादसा बिल्थरारोड के सोनौली-बलिया राजमार्ग पर हुआ। जहां ग्राम सोनबरसा के पास अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जाता है कि 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति सड़क के पास से होकर गुजर रहा था कि रात के समय किसी वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक भाग निकला। जबकि कुछ देर के बाद युवक की मौके पर मौत हो गई। उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं दूसरा हादसे रसड़ा में हुआ। जहां आजाद चौराहा (हिताकापुरा) पर शुक्रवार की रात लगभग 2 बजे यात्रियों से भरी प्राइवेट बस सड़क के डिवाइडर में चार फीट अन्दर जा घुसी। जिसमें सवार कुछ यात्रियों के मामूली चोटें आई। चालक को झपकी आने की वजह से यह भयानक हादसा हुई लेकिन गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक प्राइवेट बस वाराणसी से चलकर गाजीपुर होते हुए रसड़ा के रास्ते बलिया जाने जा रही थी। कि रसड़ा नगर के आजाद चौराहे पर बेकाबू होकर डिवाइडर में जा घुसी। बस द्वारा डिवाइडर से टकराने की तेज आवाज सुनकर आस-पास के लोगों के अलावा घरों में गहरी नींद में सोए लोग भी जग गए। और बचाव के लिएदौड़ कर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इस दौरान कुछ यात्रियों को मामूली रूप से चोटें आयीं जो बिना अस्पताल गए अपने-अपने घरों को चले गए। डिवाइडर से टकराने के बाद जहां बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago