सांसद वीरेंद्र सिंह ने की रेल मंत्री से मुलाकात, बलिया के लिए की ये मांग!

बलिया: बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त अक्सर जनपद में विकास कार्यों को गति देने का कार्य करते हैं। वह लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर यहां की समस्याओं को केंद्र तक पहुंचाते हैं। इसी बीच सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बलिया के मुलाकात की और बलिया की प्रमुख समस्याओं से रेलमंत्री को अवगत कराया।

इस मुलाकात में केंद्र सरकार द्वारा आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में कुछ बिंदुओं पर चर्चा हुई, जिसमें खास तौर पर बलिया में विभिन्न विकासकार्यों के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। इसमें सबसे पहले बलिया से अमर शहीद मंगल पांडेय जी एवं लोकनायक जयप्रकाश नारायणजी के नाम पर दिल्ली एवं मुंबई के लिए नई रेल गाड़ी का संचालन किए जाने पर चर्चा हुई।

साथ ही फेफना एवं सुरेमनपुर स्टेशन पर अतिविशिष्ट प्रतीक्षालय का निर्माण, बलिया शहर को उत्तरी छोर से दक्षिणी छोर को जोड़ने हेतु उपर गामी पैदल पथ के निर्माण को लेकर बातचीत की गई। इन वार्ताओं को केंद्र बलिया रहा। इसके अलावा बलिया रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 4 पर यात्रियों के बैठने हेतु यात्रीशेड एवं पीने का पानी व कैंटीन की सुविधाएं, बकुल्हा स्टेशन का नाम बदल कर जयप्रकाशनगर करने, व पूर्व में चल रहे सभी गाड़ियों का ठहराव उन सभी स्टेशनों पर पुनः संचालन हो जो कोरोना काल में ठप्प हो गया था, इन विषयों पर भी बातचीत की गई।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago