बलिया के रेवती थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव के समीप रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग पर बोलेरो की टक्कर से 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया।
जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह 1 की मौत हो गई। दूसरे व्यक्ति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रेवती थाना क्षेत्र के मुंह छपरा गांव निवासी सुरेश सिंह और द्वारिका यादव साइकिल से रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग से अपने गांव लौट रहे थे। वे लक्ष्मीपुर गांव के सामने पहुंचे थे कि सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। लोगों द्वारा दोनों घायलों को सीएचसी रेवती पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान सुरेश की मौत हो गयी।
द्वारिका की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। बताया जाता है कि दोनों व्यक्ति लक्ष्मीपुर में एक व्यक्ति के यहां निमंत्रण में गए थे। जहां से वे अपने घर लौट रहे थे। हादसे की जानकारी होते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…
बलिया। फेफना जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर क्षेत्रवासियों की लंबे समय से…
बलिया के चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…