पूर्वोत्तर राज्यों में कांग्रेस पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव परिणाम के तीसरे चुप्पी तोड़ी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वह त्रिपुरा, नगालैंड एवं मेघालय के लोगों के जनादेश का स्वागत करते हैं और क्षेत्र के लोगों का विश्वास फिर से जीतने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
पूर्वोत्तर के इन तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए पिछले शनिवार को घोषित परिणामों में जहां कांग्रेस नगालैंड और त्रिपुरा का खाता भी नहीं खुल पाया वहीं मेघालय में 21 सीटों के साथ वह सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद सरकार नहीं बना पा रही है।
राहुल ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘कांग्रेस पार्टी त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय के लोगों के जनादेश का सम्मान करती है। उन्होंने कहा, ‘हम पूर्वोत्तर भर में अपनी पार्टी को मजबूत करने और लोगों का विश्वास फिर से जीतने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं पार्टी के लिए श्रम करने वाले प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।’
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के नेतृत्व में अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के तहत रसड़ा पुलिस…
उत्तर प्रदेश के बलिया से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना की खबर आई…
बलिया के एनएच-31 पर स्थित हल्दी थाना क्षेत्र के सीताकुण्ड-परसिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा…
बलिया की बांसडीह कोतवाली पुलिस ने उप निदेशक (निर्माण) कृषि मंडी मुंडेरा प्रयागराज और उनके…
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल…
मुजौना के पूर्व प्रधान श्री धर्मजीत सिंह जी (पति – स्वर्गीय शिवकुमारी देवी जी) बताते…