उर्जा मंत्री ने दिया बलिया में बिजली विभाग में हुई धांधली की जांच का आदेश

योगी सरकार में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा सोमवार को मडलायुक्त सभागार में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के 21 जिलों में चल रहे ऊर्जा योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।बनारस पहुचे मंत्री ने बिजली विभाग योजनाओं में हुई धांधली की जांच के लिए पॉवर कॉरपोरेशन की एमडी अपर्णा यू को आदेश दिया है।  विधायकों की शिकायतों पर उन्होंने अभियंताओं को चेतावनी दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मार्च-2019 तक हर गांव में बिजली पहुंचा दी जाए।

बैठक में बलिया  के विधायकों ने विभाग के अभियंताओं पर विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाया। बलिया नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के आंकड़ों पर सवाल खड़े कर दिये। उन्होंने कहा कि जिले का चंदवक, शिवविहार समेत कई गांव ऐसे हैं, जहां बिजली नहीं पहुंची। जबकि आंकड़ों में बलिया में काम पूरा कर लेने का दावा किया गया है। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद कनेक्शन देने में आनाकानी की जा रही है। मैंने दबाव बनाया तो किसी तरह कनेक्शन मिला।

जौनपुर जिले के एक विधायक ने भी ऊर्जा मंत्री से कहा कि मैंने 64 ट्रांसफॉर्मरों की क्षमतावृद्धि की सूची करीब छह माह पूर्व सौंपी थी। इसमें से अभी तक महज 30 ट्रांसफॉर्मरों की क्षमतावृद्धि हुई। इसी से साबित होता है कि मुख्यमंत्री योगी सरकार की छवि धूमिल करने में विभागीय अभियंता पीछे नहीं है। ऊर्जा मंत्री ने शिकायतों को गंभीरता बताते हुए पावर कॉरपोरेशन की एमडी अपर्णा यू को खुद करके दोषियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया विधानसभा सर्वे 2027

2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल…

8 minutes ago

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago