बलिया। जनपद के नरहीं थाने की पुलिस ने गश्त के दौरान बुधवार की भोर में बरौली चौराहे से बिहार बेचने की नियत से एक स्विफ्ट डिजायर वाहन पर लदे 21 पेटी अवैध देशी शराब के साथ 5 लीटर अपमिश्रित शराब व शराब बनाने की अन्य सामग्रियों के साथ 5 तस्करों को धर दबोचा। पुलिस ने वाहन समेत साम्रगियों को कब्जे लेकर पकड़े गये तस्करों को संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायलय के लिए चालान कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की थानाध्यक्ष तेज बहादुर सिंह अपने अपनी टीम के साथ भरौली चौराहे के पास गश्त कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली की एक चार पहिया वाहन से कुछ लोग अवैध शराब बिहार बेचने के लिए लेकर जा रहे हैं। इतने में बलिया की तरफ से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी आ गयी तो उसने भागने का प्रयास किया। लेकिन चौराहे पर बैरिकेडिंग होने के कारण उसे सफलता नहीं मिली और पकड़ा गया। उसमें सवार लोगों से पूछताछ की गई तो पाया गया कि उस गाड़ी में इक्कीस पेटी अवैध देसी शराब के साथ 5 लीटर अपमिश्रित शराब व शराब बनाने के अन्य सामान भी मौजूद थे, जिसके बाद तत्काल हिरासत में लेकर थाने लाया गया।
पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम क्रमशः सुल्तान अहमद पुत्र वहीद शेख, निवासी बिशुनपुर तरवा आजमगढ़, अनीश पुत्र अजीज, निवासी फतेहपुर, मेंहनगर आजमगढ़, रईस पुत्र निजामुद्दीन फतेहपुर, मेहनगर आजमगढ़, मोहम्मद रसूल पुत्र अलमुद्दीन, निवासी, करहा, रानीपुर मऊ, मोहम्मद इमरान पुत्र लाल मोहम्मद, निवासी दरवरा, रानीपुर मऊ बताया। सभी के ऊपर अबकारी एक्ट के साथ-साथ आईपीसी 272,73 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया गया। साथ ही साथी गाड़ी पर भी मोटर वाइकल अधीनियम के तहत मुकदमा करके विवेचना शुरू कर दिया गया है।
सफलता पाने वाली टीम में थाना दे तेज बहादुर सिंह के साथ उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा, पंकज सिंह, कांस्टेबल इंद्र भूषण यादव, धर्मेंद्र कुमार, अजय कन्नौजिया, प्रवीण सिंह, संजीव सिंह, परमेंद्र राय, अभिषेक पांडे रहे।
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…