इनपुट्स डीलर्स के लिए सुनहरा अवसर 22 दिसम्बर तक करे आवेदन

बलिया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रियानन्दा ने बताया है कि कृषि सहकारिता एवं किसान मंच कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के कार्य योजना प्रोग्रामस के अंतर्गत जनपद के इनपुट्स डीलर्स को 48 सप्ताह के कोर्स के दौरान प्रशिक्षण दिया जाना है जिसके लिए एक फैसिलिटेटर रुपये 17 हजार प्रतिमाह मानदेय पर चयन किया जायेगा।

उन्होंने ने बताया कि कृषि क्षेत्र में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव आवश्यक है। कृषि विभाग कृषि विश्वविद्यालय या कृषि विज्ञान केंद्र में 20 वर्ष का अनुभव रखने वाले कृषि स्नातकों को प्राथमिकता दी जायेगी। आवेदक को जनपद की कृषि संबंधी जानकारी का होना आवश्यक है, कृषि संबंधी जानकारी तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करना आवश्यक है तथा प्रोग्राम हेतु इनपुट डीलर्स को मोविलाइज करने की क्षमता होना आवश्यक है।

चयनित जनपद में इनपुट्स डीलर्स के माध्यम से प्रोग्राम का प्रचार-प्रसार राज्य सरकार एवं एग्री बिजनेस कंपनियों के साथ प्रोग्राम प्रोत्साहित करने हेतु समन्वय स्थापित करना, इनपुट डीलर्स को प्रोग्राम के संबंध में प्रोत्साहित करते हुए कार्यक्रम की कोर्स फीस डिमांड ड्राफ्ट के रूप में डीलर्स को एकत्र करना, रिसोर्स पर्सन/ संस्थान/रिसर्च को शोध केंद्र/ प्रगतिशील कृषकों के क्षेत्र का फील्ड भ्रमण हेतु पहचान/चयन करना, बाजार बंद/छुट्टी अथवा रविवार के दिन क्लास का आयोजन करना, स्थान विशेष के अनुसार प्रशिक्षण सामग्री तैयार करना एवं प्रश्नोत्तरी/ प्रयोगात्मक/अंतिम परीक्षा/मौखिक परीक्षा मूल्यांकन करना, सफलता की कहानी एवं डाटा मैनेजमेंट का डॉक्यूमेंटेशन, नोडल ट्रेनिंग संस्थान, आत्मा एवं समिति के अधिकारियों से समन्वयक स्थापित करना, रिपोर्ट प्रेषण एवं अभिलेखों का रख-रखाव करना तथा अन्य गतिविधियों जो की नोडल ट्रेनिंग संस्थान आत्मा द्वारा दी जाएगी।

इच्छुक आवेदक अपना आवेदन पत्र फार्म कार्यालय जिला कृषि रक्षा अधिकारी से प्राप्त कर आवेदन कर सकता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर निर्धारित की गयी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago