बलिया। निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये लेने की जानकारी पर जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार ने बुधवार को बांसडीह व मनियर की दो उर्वरक की दुकानों पर औचक निरीक्षण लिया। दूकानों पर हो रही गतिविधियों का जायया लिया। इस दौरान दुकानों पर मिले खामियों के बाद दोनों दुकानों को निलंबित कर दिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि दोनों दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक रुपए लेकर खाद बेचे जाने पर यह कार्रवाई की। उन्होंने थोक विक्रेताओं को भी चेताया है कि अगर निर्धारित मूल्य से अधिक पर खाद बेची तो उन पर भी कड़ी कार्रवाई होगी।
कृषि अधिकारी श्री कुमार ने किसानों से भी अपील की है कि उर्वरक खरीदते समय आधार नंबर, निर्वाचन कार्ड या केसीसी नंबर के माध्यम से और खासकर पीओएस मशीन से ही उर्वरक खरीदें। उन्होंने बताया है कि जिले में यूरिया व डीएपी भरपूर मात्रा में उपलब्ध है।
इसी महीने इफ्को, आईपीएल चंबल एवं शक्तिमान यूरिया की एक-एक रैक आ रही है। उल्लेखनीय है कि मिलावटी खाद्य की विक्री न हो और निर्धारित मूल्य पर ही किसानों को खाद उपलब्ध कराई जा सके, इसके लिए खाद की दुकानों पर छापेमारी जारी है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…