स्विफ्ट डिजायर से मिली भारी मात्रा में अवैध शराब, पांच तस्कर का हुआ चालान

बलिया। जनपद के नरहीं थाने की पुलिस ने गश्त के दौरान बुधवार की भोर में बरौली चौराहे से ​बिहार बेचने की नियत से एक स्विफ्ट डिजायर वाहन पर लदे 21 पेटी अवैध देशी शराब के साथ 5 लीटर अपमिश्रित शराब व शराब बनाने की अन्य सामग्रियों के साथ 5 तस्करों को धर दबोचा। पुलिस ने वाहन समेत साम्रगियों को कब्जे लेकर पकड़े गये तस्करों को संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायलय के लिए चालान कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की थानाध्यक्ष तेज बहादुर सिंह अपने अपनी टीम के साथ भरौली चौराहे के पास गश्त कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली की एक चार पहिया वाहन से कुछ लोग अवैध शराब बिहार बेचने के लिए लेकर जा रहे हैं। इतने में बलिया की तरफ से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी आ गयी तो उसने भागने का प्रयास किया। लेकिन चौराहे पर बैरिकेडिंग होने के कारण उसे सफलता नहीं मिली और पकड़ा गया। उसमें सवार लोगों से पूछताछ की गई तो पाया गया कि उस गाड़ी में इक्कीस पेटी अवैध देसी शराब के साथ 5 लीटर अपमिश्रित शराब व शराब बनाने के अन्य सामान भी मौजूद थे, जिसके बाद तत्काल हिरासत में लेकर थाने लाया गया।

पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम क्रमशः सुल्तान अहमद पुत्र वहीद शेख, निवासी बिशुनपुर तरवा आजमगढ़, अनीश पुत्र अजीज, निवासी फतेहपुर, मेंहनगर आजमगढ़, रईस पुत्र निजामुद्दीन फतेहपुर, मेहनगर आजमगढ़, मोहम्मद रसूल पुत्र अलमुद्दीन, निवासी, करहा, रानीपुर मऊ, मोहम्मद इमरान पुत्र लाल मोहम्मद, निवासी दरवरा, रानीपुर मऊ बताया। सभी के ऊपर अबकारी एक्ट के साथ-साथ आईपीसी 272,73 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया गया। साथ ही साथी गाड़ी पर भी मोटर वाइकल अधीनियम के तहत मुकदमा करके विवेचना शुरू कर दिया गया है।

सफलता पाने वाली टीम में थाना दे तेज बहादुर सिंह के साथ उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा, पंकज सिंह, कांस्टेबल इंद्र भूषण यादव, धर्मेंद्र कुमार, अजय कन्नौजिया, प्रवीण सिंह, संजीव सिंह, परमेंद्र राय, अभिषेक पांडे रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago