सोलर फोटोस्टैंईक इरीगेशन पंप के लिए पहले आओ-पहले पाओं पर होगा चयन

बलिया
उप कृषि निदेशक इंद्राज ने बताया है कि कृषि विभाग द्वारा संचालित सोलर फोटोस्टैंईक इरीगेशन पंप की स्थापना गत वर्ष के अवशेष लक्ष्यों की पूर्ति के लिए 16 अगस्त तक ऐसे पंजीकृत कृषक जो बोरिंग एवं जलस्तर की उपयुक्तता के अनुसार बैक ड्राफ्ट उपलब्ध करा देंगे, उनका बैंक ड्राफ्ट जमा करने की तिथि व समय के आधार पर पहले आओ पहले पाओ के सिद्धांत पर चयनित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि लाभार्थी कृषकों का चयन विकास खंड/जनपद के लिए आवंटित लक्ष्यों की सीमा तक ही किया जायेगा।

उप कृषि निदेशक ने किसान भाइयों से कहा है कि बैक ड्राफ्ट को मूलरूप से संबंधित उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा, जिसकी प्राप्ति रसीद कृषक को प्राप्त करायी जायेगी। उन्होंने बताया कि बैंक ड्राफ्ट जमा करने के एक सप्ताह के अंदर उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी के द्वारा बोरिंग, जलस्तर, विद्युत कनेक्शन आदि का सत्यापन कराया जायेगा, जो पात्र पाये जाने पर ही लाभान्वित किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि 2एच0पी0 सोलर पंप के लिए बोरिंग का व्यास 4 इंच एवं भूगर्भ जलस्तर 7 मीटर अथवा 22 फीट तक 3एच0पी0 एवं 5एच0पी0 सोलर पंप के लिए बोरिंग का ब्याज 6 इंच एवं भूगर्भ जलस्तर 50 मीटर अथवा 200 फिट तक होना चाहिए। कहा कि ऐसे कृषक जिनके पास विद्युत संचालित पंप होंगे उन्हें लाभान्वित नहीं किया जायेगा, जो कृषक वर्तमान में डीजल पंप सेट के द्वारा सिंचाई कर रहे हैं अथवा उनके पास सिंचाई हेतु ऊर्जा का कोई स्रोत उपलब्ध न हो तथा उनके स्थल विद्युत ग्रिड से 300 मीटर की दूरी पर स्थित हो, पात्र होंगे।

उप कृषि निदेशक ने कहा कि 1800 वाट (2एचपी) डीपीआर फेस सोलर पंप के लिए टाटा पावर सोलर सिस्टम लिमिटेड बंगलोर के नाम 50820 रुपये व एसी सरफेस सोलर पंप के लिए 51840 रुपये ड्राफ्ट इजी फोटोवोल्टेईक लिमिटेड दिल्ली के पक्ष में बनवाना होगा। 300 वाट 3एचपी डीसी/एसी समसेबल सोलर पंप हेतु 80997 व 77700 रुपये का ड्राफ्ट सोलर सिस्टम प्रा0 लिमिटेड हैदराबाद तेलंगना के नाम देय होगा।

4800 वाट (5एचपी) के लिए 205200 रुपये का ड्राफ्ट प्राइमर इजी फोटोवोल्टेइक का प्रा0 लिमिटेड दिल्ली के नाम देना होगा। विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय के अलावा परियोजना अधिकारी नेडा, उप संभागीय कृषि अधिकारी रसड़ा, बासडीह, बैरिया व बलिया कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago