डीएम का सख्त निर्देश- शौचालय व आवास योजनाओं की प्रगति में लायें सुधार

बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगरौत ने पॉलीथिन व वृक्षारोपण अभियान के साथ नगरीय निकायों में बनने वाले व्यक्तिगत शौचालय व शहरी आवास के सम्बंध में अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। सोमवार की शाम मुख्य सचिव के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद जिलाधिकारी ने विशेष रूप से नगरी क्षेत्र के सभी ईओ व डूडा के अधिकारी को प्रगति में सुधार लाने की चेतावनी दी।

स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले वृक्षारोपण अभियान के सम्बन्ध में वनाधिकारी श्रद्धा यादव को निर्देशित किया। डूडा के एपीओ ने बताया कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत नगरीय निकायों में कुल स्वीकृत 4849 आवास के मुकाबले मात्र 90 आवास पूरे हो गए हैं, जबकि 1951 का निर्माण कार्य जारी है।

जिलाधिकारी ने इस प्रगति पर नाराजगी जताते हुए जल्द अपेक्षित सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। नगरीय निकायों में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की समीक्षा के दौरान पाया गया कि नगरपालिका बलिया में स्थिति ठीक है, लेकिन अन्य निकायों की प्रगति बहुत खराब है। पूरे जिले की निकायों में कुल मिलाकर बनने वाले कुल 12458 व्यक्तिगत शौचालय के मुकाबले अब तक 817 पूरे हो गए हैं, जबकि 6446 के लिए पहली किस्त व 1025 के लिए दूसरी किस्त भेजी जा चुकी है। जिलाधिकारी ने नपा बलिया को छोड़ सभी निकायों के अधिशासी अधिकारियों को भी कड़ी चेतावनी दी। निर्माणाधीन शौचालयों को जल्द पूरा कराने को कहा।

पॉलिथीन अभियान की समीक्षा में बताया गया कि अब तक कुल 41 किलो पॉलिथीन जप्त की गई है और 19 हजार रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि पॉलिथीन अभियान जनहित के लिए है। जितना जल्द हो सके पॉलिथीन को बाजार से एकदम दूर कर देना है। दुकानों पर नजर रखें और आम जनता को इसका प्रयोग ना करने के लिए जागरूक करते रहें। स्वच्छता अभियान कृषि विभाग की कुछ योजनाओं की भी समीक्षा हुई। विकास भवन में हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, एडीएम मनोज सिंघल, एपीओ डूडा अमरदेव चौहान, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी शेषदेव पांडेय, उप निदेशक कृषि इंद्राज मौजूद थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago