सर्राफा दुकान से भीषण चोरी, सीसीटीवी कैमरा तोड़ उठा ले गये डीवीआर

बलिया। जनपद के सिकन्दरपुर नगर में शुक्रवार की रात चोरों ने एक दुकान के अंदर दीवार फांदकर, दुकान में घुसकर जमकर चोरी किया। चोरों ने दुकान में रखें आभूषण सहित लाखों का माल चुरा लिया। यहीं नहीं दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा को तोड़ दिया जबकि डीवीआर साथ लेकर चले गये। इस भीषण चोरी के बाद जहां नगर के व्यापारियों में भय व्याप्त है। वही पुलिस मौके पर पहुंचे घटना की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार सिकन्दरपुर नगर के व्यवसायी ओंकार चंद सोनी का प्रतिष्ठान जियाजी मोहन स्वर्ण कला केंद्र, विमल क्लाथ सेंटर की दुकान को शुक्रवार की रात दिवाल फांद अंदर पहुंचे। जहां चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर आभूषण सहित लाखों का माल चुरा लिया। वहीं दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को नष्ट दिया जबकि डीवीआर उठा ले गए। सुबह जैसे ही लोगों को जानकारी हुई वे तत्काल पुलिस को सूचित किए।

सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष सिकंदरपुर अनिल चंद तिवारी, चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय अपने हमराहियों सहित पहुंच छानबीन में जुट गए। पीड़ित ओंकार चंद सोनी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों को नष्ट कर उसके डीवीआर को भी चोर उठा ले गए हैं. जिससे कि किसी भी प्रकार का सुराग न लगने पाए। ऐसे में पुलिस के लिए चोरी का पर्दाफाश करना एक चुनौती से कम नहीं है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago