सरकारी राशन दिया फिर इस कोटेदार ने निजी खर्चे से बांटा मास्क व सैनेटाइजर

नि:शुल्क राशन बांटने के साथ निजी खर्चे से कोटेदार ने बांटा मास्क व सैनिटाइजर


बलिया.
कोरोना महामारी के बीच गरीबों को राशन आदि की दिक्कत न हो, इसके मद्देनजर शासन के निर्देश पर बुधवार को शहर के बहेरी मुहल्ले में लाल कार्ड धारकों में नि:शुल्क राशन बांटा गया. इस दौरान वितरण स्थल पर बकायदा गोला बनाकर कार्डधारकों को खड़ा किया गया था, इसके बाद सैनेटाइजर से हाथ धुलवाकर उसके बाद ही उन्हें राशन दिया जा रहा था, इस दौरान कार्ड धारकों ने बताया कि बीते सात दिनों से उन्हें राशन आदि के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब 35 किलो राशन मिल जाने से उन्हें राहत मिली है. वहीं कोटेदार मेराज अहमद व प्रधान प्रतिनिधि शेख अजीमुल्लाह ने संयुक्त रूप से शासन आए राशन को नि:शुल्क बांटने के साथ निजी खर्चे से कार्ड धारकों को मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया. कोटेदार ने बताया कि शासन से लाल कार्ड धारकों के लिए 35 किलो राशन जिसमें 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल आया है, उसे नि:शुल्क बांटा जा रहा है. गुरुवार को भी लाल कार्ड धारकों में नि:शुल्क राशन बांटा जाएगा. इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि शेखर अजीमुल्लाह ने बताया कि जिसके पास लाल कार्ड नहीं है, वे चिंता न करें उन्हें भी राशन मुहैया कराया जाएगा, साथ ही जिसके पास कोई कार्ड नहीं है, उन्हें भी राशन दिया जाएगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

9 hours ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago