बलिया
चितबड़ागांव -मोहम्मदाबाद मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह साइकिल से रामनवमी के लिए बाजार जा रहा युवक को विपरीत दिशा से तीव्र गति से आ रहा बाइक सवार ने सुजायत पेट्रोल पंप के पास जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं बाइक सवार बाइक छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बलिया सदर अस्पताल भेज दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सुजायत के पटसार गांव निवासी जयराम राजभर (45) पुत्र हीरालाल राजभर रामनवमी के बाजार के लिए घर से लगभग नौ बजे साइकिल से निकला. जैसे ही वह अभी सुजायत पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रहा बाइक सवार ने टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बाइक सवार अपनी बाइक को छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बलिया सदर अस्पताल भिजवा दिया तथा बाइक को कब्जे में ले लिया. बलिया इलाज के दौरान जय राम की मृत्यु हो गई.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…