कोरोना संकट: अपने हुए बेगाने, पति ने पत्नी को घर में रखने से किया इंकार

बलिया डेस्क : अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेने वाले पति को कोरोना का खौफ इस कदर घेरा हुआ है कि मायके से आई पत्नी को घर पर रखने से ही इंकार कर दिया. निराश पत्नी पहले तो अपने पति से खूब मिन्नतें की, लेकिन जब पति नहीं माने तो मजबूरन बबिता जिला अस्पताल आकर रहने को मजबूर हो गयी. दो दिन इसी तरह रहने के बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से उसे फिलहाल बर्न वार्ड में रहने की व्यवस्था करा दी गयी है. सुबह-शाम भोजन भी दिया जा रहा है तथा समय-समय पर अस्पताल के चिकित्सक तथा कर्मचारी उसका हालचाल ले रहे हैं.

उधर इस संबंध कोतवाल विपिन सिंह का कहना है कि मामला कोरोना से जुड़ा है, उसके पति से संपर्क किया गया तो पति का यही कहना है कि हम तो शासन के निर्देशों का पालन कर रहे हैं, हम नहीं रख सकते, लॉक डाउन के बाद ही हम अपनी पत्नी को अपने घर पर रखेंगे. ऐसे में पुलिस महिला को जिला अस्पताल भेज दिया है, जहां भोजन आदि की व्यवस्था कराने के साथ फिलहाल बर्न वार्ड में उसको रखी गयी है. लॉक डाउन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

बिहार के सीवान जिला अंतर्गत जामबाजार निवासी बबिता देवी की शादी पांच साल पहले शहर कोतवाली क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड निवासी गणेश प्रसाद के साथ हुई थी. पति द्वारा घर पर रखने से इंकार किए जाने के बाद महिला ने अपना दुखड़ा सुनाते हुए बताया कि वे दो महीना पहले अपने मायके सीवान के राजानगर गयी थी.

दो महीना वहां रहने के बाद बीते शनिवार को कोरोना के संकट के बीच अपने पति व अपनी चार साल की बच्ची की देखभाल करने के लिए वह एक निजी साधन से बलिया आ गयी और सीधे गुरूद्वारा रोड स्थित अपने ससुराल गयी, उसको उम्मीद थी कि उसका पति उसको देखते ही खुश हो जाएंगे, लेकिन उसे क्या पता था कि जिस पति ने उसके साथ सात फेरे लिए वह पति कोरोना के कारण उसको घर पर रखने से ही इंकार कर देगा.

बबिता ने बताया कि वह पहले अपने पति के पास खूब गिड़गिड़ाई, लेकन जब उसके पति का दिल नहीं पसीजा तो मजबूरन बाहर निकल गयी.

इसबीच पुलिसवालों की नजर उस पर पड़ने के बाद पुलिस ने उसके पति से संपर्क साधा, लेकिन उसके पति लॉक डाउन के बाद ही घर पर रखने को तैयार हुए. ऐसे में पुलिस उसे जिला अस्पताल लाकर शिफ्ट कर दिया है, जहां वह फिलहाल रह रही है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago