वोडाफोन के सबसे सस्ते प्लान में 4,000 रुपए का ऑफर, साथ में मोबाइल का बीमा भी

IO, Airtel के बाद वोडाफोन अपने सबसे सस्ते वोडाफोन रेड प्लान में 4,000 रुपए का ऑफर दे रही है। इसके अलावा इस प्लान में 3,500 से ज्यादा ई-मैगजीन का सब्सक्रिप्शन 4 महीने के लिए फ्री दिया जा रहा है। साथ ही इस प्लान में मोबाइल का इंश्योरेंस भी दिया जा रहा है। वोडाफोन के इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। अनलिमिटेड कॉलिंग एक शर्त के साथ दी जा रही है कि यूजर एक दिन में 250 कॉल ही कर सकता है, वहीं एक सप्ताह में 1,200 कॉल कर सकता है। इससे ज्यादा कॉल करने पर यूजर को अलग से चार्ज देना होगा। इसके अलावा इसमें एक महीने के लिए 30GB डेटा दिया जा रहा है। यह प्लान वोडाफोन के पोस्टपेड यूजर्स के लिए है। यह प्लान 399 रुपए महीने का है।

Airtel: कंपनी के 399 रुपए के प्लान में यूजर को एक महीने के लिए 20GB डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा इसमें म्यूजिक के लिए एयरटेल विंक म्यूजिक फ्री दिया जा रहा है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा फ्री दी जा रही है। इस प्लान में रोमिंग में भी अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं। वहीं एयरटेल के 499 रुपए के प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। इसके अलावा इसमें 40GB डेटा दिया जा रहा है। इस प्लान में यूजर्स को अमेजन प्राइम वीडियो सब्सक्रिप्शन, एयरटेल विंक म्यूजिक और एयरटेल सिक्योर (मोबाइल का बीमा) दिया जा रहा है। यह एयरटेल के पोस्टपेड प्लान हैं।

JIO: जियो के सबसे सस्ते 309 रुपए के प्लान में यूजर्स को एक महीने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और इंटरनेट की सुविधा दी जा रही है। अनलिमिटेड इंटरनेट की सुविधा एक शर्त के साथ दी जा रही है कि यूजर को हाई स्पीड का रोजाना 1GB डेटा मिलेगा। रोजाना की लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट तो अनलिमिटेड चलता रहेगा लेकिन स्पीड कम होकर 64kbps की रह जाएगी। इस प्लान में यूजर को अनलिमिटेड मैसेज की सुविधा भी दी जा रही है। वहीं जियो के 409 रुपए के प्लान में यूजर को 20GB हाई स्पीड डेटा मिलेगा। बाकी सभी सुविधाएं 309 रुपए के प्लान वाली ही रहेंगी। यह जियो के पोस्टपेड प्लान हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago