Categories: देश

राहुल गाँधी का पलटवार, कहा- बहुत लम्बी थी साहेब की बात सदन में दिन को बता दिया रात

PM नरेंद्र मोदी के धन्यवाद भाषण को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आड़े हाथों लिया है.  राहुल गांधी ने ट्वीट  के जरिए पीएम मोदी पर निशाना साधा और फिर से कुछ सवाल दाग दिये. उन्होंने शायरी के अंदाज में ही पीएम मोदी से पूछा कि आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राफेल विमान डील पर अपनी चुप्पी कब तोड़ेंगे.

राहुल गांधी ने पीएम मोदी के भाषण के तुरंत बाद ट्वीट किया और लिखा-

बहुत लम्बी थी साहेब की बात
सदन में दिन को बता दिया रात

अपनी नाकामियों पर डाले पर्दे
अफसोस भाषण से गायब थे देश के मुद्दे

प्रधानमंत्रीजी चुप्पी कब तोड़ेंगे
राफेल डील पर आखिर कब बोलेंगे?

राहुल गांधी ने पीएम मोदी के इस भाषण को काफी लंबा करार दिया. साथ ही उन्होंने अफसोस जताया कि उनके भाषण में देश के मुद्दे गौन थे. इससे पहले एक और ट्वीट कर मंगलवार को राहुल ने राफेल सौदे पर पीएम मोदी और सरकार निशाना साधा था. साथ ही यह भी कहा था कि राफेल डील में घोटाले की बू आ रही है.

इससे पहले लोकसभा और राज्यसभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर लगातार हमला बोला था. आधार से लेकर वन रैंक वन पेंशन योजना तक के लिए कांग्रेस को जिम्मेवार ठहराया था. साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को तोड़ने का काम किया. उन्होंने कश्मीर समस्या के लिए भी कांग्रेस को जिम्मेवार ठहराया. उन्होंने कहा कि अगर सरदार पटेल प्रधानमंत्री होते तो पूरा कश्मीर हमारा होता.

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago