शौचालय नहीं होने की वजह से हुआ था रेप, UP पुलिस ने इनाम के पैसों से किया गिफ्ट

यूपी पुलिस ने एक रेप पीड़िता के घर शौचालय निर्माण के लिए 10 हजार रुपये भेंट कर अच्छी मिसाल पेश की है। दरअसल, यूपी के महोबा जिले में बीते दिसंबर सुबह के 3 बजे घर से बाहर शौच के लिए गई एक छह साल की बच्ची के साथ रेप की वारदात सामने आई थी। जिसके बाद रेप के आरोपी को पकड़ने के लिए पांच पुलिसकर्मियों की एक टीम गठित की गई थी।

पुलिस ने 2 दिन में रेप आरोपी को पकड़ा पुलिस ने इस केस में मुस्तैदी दिखाते हुए 2 दिन के भीतर रेप आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को देखते हुए एक स्थानीय एनजीओ और विधायक ने पुलिस को क्रमश: 5 हजार और 5100 रुपये का इनाम देने की घोषणा की। लेकिन पुलिस ने इन पैसों को खुदे लेने की जगह बच्ची के पिता को सौंप दिया।

अपने सैलरी से बचे पैसे देंगे पुलिसकर्मी बीते 2 फरवरी को पैसे मिलने के बाद महोबा पुलिस के इन पांचों पुलिसकर्मियों ने इनाम में मिले कुल 10 हजार रुपये को बच्ची के पिता को शौचालय निर्माण कराने के लिए सौंप दिया। इंस्पेक्टर विक्रम आदित्य सिंह ने बताया, ‘हम जानते हैं कि टॉयलेट निर्माण के लिए इतनी राशि पर्याप्त नहीं है इसलिए हम बाकि के पैसों को अपनी तनख्वाह से देंगे। हम बच्ची के घर में शौचालय बनता हुआ देखना चाहते हैं।’

पुलिस की हो रही प्रशंसा महोबा के एसपी, एन कोलंची ने बताया कि पुलिसकर्मियों को जब ये पता चला कि बच्ची के घर में टॉयलेट ने होने की वजह से उसे घर से बाहर जाना पड़ता था जहां उसके साथ रेप की वारदात हुई तभी पुलिसकर्मियों ने बच्ची के घर में शौचालय निर्माण के लिए पैसे जुटाने का फैसला ले लिया था। बता दें कि महोबा पुलिस के इस कार्य की पूरे इलाके में प्रशंसा हो रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

3 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

3 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

5 hours ago