विधायक सुरेन्द्र सिंह के बिगड़े बोल— कहा राहुल रावण तो प्रियंका है शूर्पनखा

बलिया। जनपद के बैरिया विधायक जो अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार उन्होंने राहुल गांधी को रावण और प्रियंका को शूर्पनखा बताया है। बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह यहीं नहीं माने बल्कि आगामी लोकसभा चुनाव को रामायण से जोड़ते हुए कहा कि रावणी संस्कृति वाली सेना (गठबंधन) और राम की सेना के बीच जो आगामी लोक सभा चुनाव में प्रजातांत्रिक युद्ध होने वाला है। उसमे राम (नरेंद्र मोदी) की सेना की जीत सुनिश्चित है ।

कहा कि जैसे रावण ने युद्ध से पहले अपनी बहन शूर्पनखा को भेजा था, ठीक उसी तरह राहुल ने भी अपनी बहन प्रियंका को डंका बजाने के लिए भेज दिया हैं। इससे साफ जाहिर हो गया है कि राहुल गांधी यह मान चुके है कि आगामी चुनाव में हार पक्की है और एक बार फिर से देश की बागडोर मोदी जी संभालने वाले है ।

प्रियंका को कांग्रेस का राष्ट्रीय महा सचिव बनाए जाने के सवाल पर बीजेपी विधायक ने कहा कि कांग्रेस टूटी हुई नौका हो गई है । वह तो केवल एससी /एसटी एक्ट के कारण राजस्थान और मध्य प्रदेश में जीत गई, नहीं तो उसे कहीं भी चंदन नहीं लगने वाला है । जब राम और रावण का युद्ध होने वाला था तो रावण अपनी बहन शूर्पनखा को भेजा था ।लगता है राहुल रावण के रोल में होगा और मोदी राम के रूप में ।राहुल रूपी रावण अपनी बहन शूर्पनखा को उतारा है ।अब तो मान लीजिये लंका(दिल्ली की सत्ता) फतह हो गयी ।

राहुल तो अपनी अयोग्यता पहले ही सिद्ध कर चुका है कि हमारे बस का मोदी से लड़ना नहीं है तो भाई बहन मिलकर लड़ेंगे । आगे कहा कि अब बहन आ गई है तो रावर्ट वाड्रा गांधी बहनोई को भी उतार लीजिए ।गांधी की टाइटल रुपी टोपी मिल गई है जो लगा ले वही गांधी बन जाएगा। ये होटल और बोतल की जिंदगी जीने वाले लोग भारतीय संस्कार की रक्षा नहीं कर सकते हैं ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 week ago