शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए हो रहे है नये—नये एक्सपेरिमेंट

बलिया। शहर में जाम से मुक्ति दिलाने की ​नीयत से समय समय पर पुलिस रोज नये नये एक्पेरिमेंट में लगी है। इसी क्रम में यातायात पुलिस ने शहर में ई-रिक्शा से होने वाले जाम के निरात के लिए अब ई रिक्शा का रुट व किराया का निर्धारण हो गया है।

यातायात पुलिस ने ई-रिक्शों पर मार्ग व भाड़ा की सूची चस्पा की। निर्धारित मार्ग के बजाय दूसरे रास्ते पर चलते पकड़े जाने पर ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की योजना है।

टीएसआई सुरेश चंद द्विवेदी का कहना है कि रुट संख्या के हिसाब से पंजीकृत ई-रिक्शा पर मार्ग का नाम व किराये की सूची चस्पा की जा रही है। उनका कहना है कि निर्धारित किराया से अधिक पैसा लेने तथा दूसरे मार्ग पर ई-रिक्शा का संचालन करते पकड़े जाने पर कार्रवाई की जायेगी।

बताया कि शहर की सड़कों को मुख्य रुप से चार रुटों में बांटा गया है। इनमें बहादुरपुर से ओवर ब्रिज होते हुए रेलवे स्टेशन तक को रुट संख्या एक बनाया गया है। इसी प्रकार महुआ मोड़ से तिखमपुर मंडी मार्ग को रुट संख्या चार बनाया गया है।

उक्त दोनों मार्गों पर ई-रिक्शा से यात्रा करने वालों के लिये किराया के रुप में सात रुपये निर्धारित किया गया है। यातायात पुलिस की मानें तो रेलवे स्टेशन से माल्देपुर, गड़वार तिराहा व निधरिया तक को रुट संख्या दो व रेलवे स्टेशन से कदम चौराहा होते हुए टोल टैक्स तक को रुट संख्या तीन बनाया गया है। उक्त दोनों मार्गों का भाड़ा पांच रुपये प्रति यात्री तय किया गया है।

वहीं लोगों का कहना है कि अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रतिदिन कुछ न कुछ नया एक्सपेरिमेंट करने वाली बलिया पुलिस क्या शहर को जाम से मुक्ति दिलाने में कितना सफल रहती है। यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

21 minutes ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

3 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

3 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago