बलिया। जनपद का एक प्रशासनिक अधिकारी हमारी छवि को खराब करने के लिए साजिश रच रहा है। राजनीति से ओतप्रोत उस अधिकारी पर कड़ी कार्यवाई होनी चाहिए। कारण कि जिस तरह से कागजात अधिकारी द्वारा मीडिया को सौंपे जा रहे है। उसे डीएम ने एक सीरे से खारिज कर दिया है। जिलाधिकारी ने कहा है कि उसके संज्ञान में इस तरह की कार्रवाई की जानकारी नहीं है। न ही उन्होंने ऐसी किसी कागजात पर हस्ताक्षर ही किए है। जिसमें उन्हें माफिया बताया गया हो। उक्त बातें पूर्वमंत्री अम्बिका चौधरी ने प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान कहीं।
श्री चौधरी ने बताया कि कुछ समाचार पत्रों और टीवी चैनलों में राजस्व विभाग के अधिकारी द्वारा यह खबर प्रकाशित की गयी, जिसमें जनपद के कुछ व्यक्त्यिों के नाम के साथ मेरा और दो भाईयों का नाम भूमाफिया के रूप में इंगित किया गया है। जो सरासर गलत है। मनगढ़तं है। क्योंकि माफिया घोषित करने के कुछ मापदण्ड है।
जिसे पूरा करना आवश्यक होता है। माफिया की संज्ञा देने से पूर्व व्यक्ति के उपर अपराधिक मामलों का दर्ज होना आवश्यक है। कहा कि मेरे उर किसी भी तरह के आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। यह प्रकरण जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक समिति के सम्मुख भी रखा गया है।
श्री चौधरी ने कहा कि इस प्रकरण में दीनवाी न्यायालय में वाद लम्बित है। न्यायालय के निर्देश पर जिलाधिकारी के सम्मुख प्रतिवेदन निस्तारण की सुनवाई चल रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा किया जाना उचित नहीं था। क्योकि कोई भी कार्यवाई मेरे या मेरे भाईयों के उपर नहीं चल रही है।
कहा कि लोकसभा चुनाव होने वाला है। मैं लोकसभा चुनाव प्रभारी हूं। मेरी छवि धूमिल करने के लिए राजनैतिक व अन्य अनुचित कारणों से प्रभाव में आकर इस प्रकार की खबर मीडिया में देने का काम किया गया। उन्होंने मांग किया कि इस प्रकरण की जांच कर जिस अधिकारी की संलिप्पता जाहिर होती हो, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाय।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…