वाराणसी: शादी का अनोखा कार्ड, लोग कर रहे हैं तारीफ

वैसे तो हिंदू धर्म में शादी के कार्डों पर संस्कृत श्लोकों और लोकगीत लिखे होते हैं लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक पिता ने अपनी बेटी की शादी के लिए छपवाए कार्ड पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और दहेज लेना अपराध है जैसे स्लोगन लिखवाए हैं.

समाज में फैली कुरीतियों पर सब खफा होते हैं लेकिन उस विचारधारा के खिलाफ जाने की हिम्मत कम लोग कर पाते हैं. फिलहाल ये हिम्मत दिखाई है वाराणसी के रामेश्वर कस्बे के एक पिता ने. इनका नाम है केएल पथिक. इन्होंने अपनी बेटी सोनी का रिश्ता कानपुर के राहुल से तय किया है. 19 फरवरी को शादी है. फिलहाल ये पिता चर्चा में तब आया, जब उन्होंने बेटी की शादी का अनोखा कार्ड छपवाया. कार्ड के जरिए उन्होंने समाज को बेटी के प्रति तमाम संदेश देने की कोशिश की है.

कार्ड पर सबसे ऊपर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का स्लोगन लिखा है. दाएं तरफ गणपति की तस्वीर के बगल में स्वच्छ भारत-एक कदम स्वच्छता की ओर का लोगो छपा है. निमंत्रण के ऊपर दहेज लेना देना अपराध है, बाल विवाह और घरेलू महिला हिंसा बंद हो, जैसे स्लोगन लिखे हैं.

जिस किसी को ये कार्ड दिया जा रहा है, उसका मुंह तारीफ करते करते थक नहीं रहा है. अगर कोई इस पहल को बेहतर बता रहा है. अब सवाल उठता है कि इस पिता के दिल में ये ख्याल कैसे आया. इस बारे में केएल पथिक बताते हैं कि हमारे यहां दहेज की बड़ी मांग रहती है लेकिन बेटी के ससुराल वालों ने कहा कि हमें दहेज नहीं चाहिए. सिर्फ बारातियों का स्वागत कर दीजिएगा.

इस बात से मेरा और पूरे परिवार का दिल खुश हो गया. हमने बेटी के ससुराली जनों की इस बेहतर पहल से एक कदम आगे बढ़ते हुए कार्ड में ये बात छपवा डाली. केएल पथिक का मानना है कि अगर मेरे और बेटी के ससुरालीजनों की तरह समाज के दूसरे लोग भी आगे आएंगे तो पीएम नरेंद्र मोदी का सपना सच होने में देर नहीं लगेगी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago