भदोही में एक युवक ने शादी से इनकार करने पर छात्रा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया है. छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. छात्रा को बचाने के दौरान उसकी छोटी बहन भी घायल हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना गोपीगंज कोतवाली इलाके के प्रयागदासपुर गांव की है. इंटर की छात्रा रंजू पाल और उसकी बहन जानकी पर एक लड़के ने जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी विपिन पड़ोसी गांव भीमपुर का रहने वाला है. विपिन छात्रा से शादी करना चाहता था और शादी की बात करने छात्रा के घर गया. जब छात्रा के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया तो उसने चाकू से हमला कर दिया.
आरोपी ने कई बार छात्रा पर वार किए. गंभीर हालत में पीड़ित छात्राओं को गोपीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया. पुलिस ने चाकू के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. कथित तौर पर आरोपी गिरफ्तारी के बाद भी कह रहा है कि वह शादी करेगा तो उसी से करेगा.
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…