लोकसभा उपचुनाव-फूलपुर में सपा आगे गोरखपुर में भाजपा

उत्तर प्रदेश की गोररखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना बुधवार (14 मार्च) सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। अभी तक आए रुझानों के अनुसार, गोरखपुर में बीजेपी के उपेंद्र शुक्‍ला ने बढ़त बना रखी है। फूलपुर में सपा उम्‍मीदवार नागेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं। लोकसभा सीट के लिए रविवार (11 मार्च) को हुए थे। मतदान के बाद प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेकेंटेश्वर लू ने बताया था कि फूलपुर लोकसभा में 37.39 और गोरखपुर लोकसभा में 43 प्रतिशत मतदान हुआ। इस प्रकार दोनों सीटों पर हुए मतदान का औसत प्रतिशत 40.20 रहा। आज आने वाले नतीजों से विजेताओं के नाम घोषित हो जाएंगे। वहीं बीते लोकसभा चुनाव-2014 की बात करें तो फूलपुर लोकसभा में 50.16 और गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र में 54.65 प्रतिशत मत पड़े थे।

बता दें कि इस उप चुनाव में 3 महिला समेत 32 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनके लिए लगभग 39.13 लाख (21.51 लाख पुरुष तथा 17.61 लाख महिलाएं) मतदाताओं को वोट करना था। फूलपुर और गोरखपुर सीट उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य और मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के लोकसभा से इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। रविवार को दोनों ने अपने-अपने संसदीय क्षेत्र से वोट डाला था। साथ ही अपनी पार्टी के दोनों उम्मीदवारों की जीत के दावे किए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फूलपुर में बीजेपी के कौशलेंद्र पटेल और बसपा समर्थित सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल के बीच मुकाबला माना जा रहा है। जबकि कांग्रेस के मनीष मिश्रा और बाहुबली अतीक अहमद भी निर्दलीय मैदान में हैं। वहीं, गोरखपुर में बीजेपी के उपेंद्र शुक्ला और बसपा समर्थित सपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद और कांग्रेस की सुरहिता करीम मैदान में हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago