उत्तर प्रदेश की गोरखपुर संसदीय सीट के लिए हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। ताजा रुझानों में, सांत राउंड की काउंटिंग के बाद समाजवादी पार्टी ने 9,466 वोट की बढ़त ले रखी है। यहां कई राउंड की मतगणना के बावजूद सिर्फ 1 राउंड के नतीजे घोषित किए गए थे। एबीपी न्यूज के अनुसार, अब तक सपा के प्रवीण निषाद को 1,05,156 वोट मिले हैं, वहीं भाजपा के उपेंद्र शुक्ला को 95,690 वोट हासिल हुए हैं। चुनावों के नतीजे दोपहर तक घोषित किए जाने की उम्मीद है।
रविवार (11 मार्च) को हुए मतदान में गोरखपुर लोकसभा सीट के लिए क्षेत्र में 43 प्रतिशत मत पड़े थे। गोरखपुर में बीजेपी की ओर से उपेंद्र शुक्ला तो कांग्रेस की ओर से सुरहिता चटर्जी करीम चुनावी मैदान में हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) ने गोरखपुर से प्रवीण निषाद को उम्मीदवार बनाया है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) ने सपा उम्मीदवार को समर्थन दिया है। गोरखपुर लोकसभा सीट के लिए कुल 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है, जिनका फैसला आज आने वाले नतीजों के साथ हो जाएगा।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…